अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, 195 यात्रियों की सांसें अटकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2025

पटना एयरपोर्ट से विमान डायवर्ट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के कारण नहीं मिली जगह

डेस्कः पटना: अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को बम होने की सूचना के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पटना एयरपोर्ट पर विमान को लैंड कराने के बाद उसकी एक घंटे तक तलाशी ली गई।इस दौरान विमान में सवार 195 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

पूर्व सांसद रमा देवी और बृजबिहारी प्रसाद के परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, बेटियों के केस पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

दरअसल, अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ देर पहले ही बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पटना में इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। इसके 8 मिनट बाद यानी 12 बजकर 53 मिनट पर विमान को रनवे पर उतार लिया गया। इंडिगो की अहमदाबाद-पटना फ्लाइट में 195 यात्री सफर कर रहे थे।

See also  चुनावी मैदान में उतरते ही निकली जयराम महतो की हवा,अचानक कहां गायब हो गई भीड़?

बिहार में रेप पीड़िता के घर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, पेड़ से बांधकर बनाया बंधक

रनवे पर उतारने के बाद पटना एयरपोर्ट पर विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया। यहां बम स्क्वॉयड को तैनात किया गया। बम स्क्वॉयड ने पूरे विमान की तलाशी ली। करीब एक घंटे की तलाशी के दौरान विमान में सवार सभी यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, विमान से किसी तरह का कोई संदिग्ध सामान नहीं पाया गया। इसके बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। तब जाकर सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।तलाशी पूरी होने के बाद ही विमान में सवार यात्री बाहर आ पाए। लगभग दोपहर दो बजे विमान को रनवे पर लाया गया। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो की स्टेशन मैनेजर शालिनी को अपने व्हाट्सएप नंबर पर बम की धमकी मिली थी। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इसकी सूचना दी और फिर सीआईएसएफ अलर्ट हो गई।

See also  केएन त्रिपाठी पर बॉडीगार्ड से मारपीट का आरोप, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत, पूर्व मंत्री ने कहा-'सिर्फ डांटा है'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now