पटना में कारोबारी पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली

पटना में कारोबारी पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली

पटनाः राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो गये है। बेऊर इलाके में अपराधियों ने कारोबारी को सरेआम गोली मारी और उसके बाद मौके से फरार हो गए।

बिहार में 12 से 15 सीटों पर JMM चुनाव लड़ने की तैयारी में, जानिये किस-किस सीट पर है दावेदारी
बताया जा रहा है कि बैंक्वेट हॉल संचालक संजय कुमार मॉर्निंग वॉक कर रहे थे उसी दौरान अपराधियों ने उनपर हमला किया। अपराधियों को देखकर संजय कुमार भागने लगे तो अपराधियों ने उन्हे सड़क पर दौड़ाकर गोली मारी और वहां से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को पटना के प्राइवेट हॉपिटल में इलाज के लिए भेजा गया है। संजय कुमार बेऊर इलाके में ही स्वयंवर मैरेज हाल चलाते हैं। ये हमला हमला किसने और क्यों किया है, इस बारे में जांच की जा रही है।

See also  झारखंड की 43 सीटों पर मतदान, मॉक पोल की प्रक्रिया हुई, 7 बजे वोटिंग शुरू होने के पहले कई बूथों पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now