कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पैन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 17, 2025

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पेन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांचीः बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के कथित तीन  पैन कार्ड और उनके नाम पर दो वोटर आइकार्ड होने के मामले पर राजनीति गर्म हो गई है। शनिवार को बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम तीन पेन कार्ड होने का मामला पहुंचा राजभवन, बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर 2 पैन ID , दोनों में पिता का नाम अलग, वोटर आइकार्ड तीन
बीजेपी सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक सीपी सिंह और बोकारो के पूर्व बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो-दो पैन कार्ड और विधायक श्वेता सिंह के नाम से चार मतदाता पहचान पत्र मिलना बेहद ही चिंता की बात है। विधायक ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग को भी विधायक श्वेता सिंह ने धोखे में रखा है। चुनाव में श्वेता सिंह के द्वारा दाखिल एफिडेविट की भी जांच होनी चाहिए और जो मतदाता पहचान पत्र पाए गए हैं, उसकी भी जांच होनी चाहिए।

See also  कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की मुश्किलें और बढ़ी, बोकारो उपायुक्त ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी रिपोर्ट

YouTuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप
बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि श्वेता सिंह के नाम से दो-दो पैन कार्ड है। जिसमें एक पैन कार्ड में अपने पिता का नाम है और दूसरा में पति का नाम है। यही पैन कार्ड नंबर उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन फार्म में भरा है।उन्होंने कहा कि अब सवाल उठता है कि जब पहले से विधायक श्वेता सिंह के नाम पैन कार्ड था, तो उन्होंने दूसरा पैन कार्ड क्यों और किन परिस्थितियों में बनवाया है। यह गहन जांच का विषय है। बिरंची नारायण ने कहा कि इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now