लातेहार पुलिस ने PLFI के 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, SP को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2025

लातेहार पुलिस ने PLFI के 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, SP को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई

लातेहारः जिला पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल और कारतूस को बरामद किया है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार उग्रवादियों में चंदवा निवासी संतोष उरांव, लोहरदगा कुड़ू निवासी बालक राम और बालूमाथ निवासी आशीष उरांव शामिल हैं।सभी अपराधियों को चंदवा थाना क्षेत्र के हरगड़वा जंगल से गिरफ्तार किया गया है।

मंत्री योगेंद्र महतो को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
दरअसल, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के हरगड़वा जंगल में हथियारबंद अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी अरविंद कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई।

See also  झारखंड में 30 IPS अधिकारियों का तबादला, DGP अनुराग गुप्ता ACB की जिम्मेदारी से मुक्त, रांची के SSP बदले गए

बोकारो में पिता के सामने बेटे की हत्या, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, जयराम महतो ने पहुंचकर SP को लगाया फोन
पुलिस की टीम ने चारों ओर से घेरकर उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी किया।हालांकि पुलिस को देखकर उग्रवादी भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के क्रम में उनके पास से दो बंदूक और साथ जिंदा गोलियां बरामद हुई।चंदवा थाना क्षेत्र के हड़गड़वा जंगल से क्रशर व ईंट भट्ठा पर फायरिंग में शामिल तीन पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार किए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now