रांचीः झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो की तबीयत गुरूवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जब मंत्री अपने आवास पहुंचे तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बोकारो में पिता के सामने बेटे की हत्या, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, जयराम महतो ने पहुंचकर SP को लगाया फोन
मंत्री योगेंद्र प्रसाद के तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे आनन फानन में धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपने साथी मंत्री के तबीयत का हाल जानने खुद अस्पताल पहुंच गये। डॉक्टरों की टीम मंत्री योगेंद्र प्रसाद का इलाज कर रही है।

दोपहर बारह बजे मंत्री योगेंद्र प्रसाद को पारस अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। डॉक्टरों ने उन्हे अगले 24 घंटे आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल में मंत्री के स्वास्थ्य का हाल जानने मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक और जेएमएम प्रवक्ता कुणाल सारंगी पहुंचे थे।
आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से रांची स्थित पारस अस्पताल में एडमिट हुआ था। आप सभी की दुआओं एवं आशीर्वाद से अस्पताल से मुझे डिस्चार्ज मिल गया है और फिलहाल पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूँ। चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। जल्द ही पुनः आप सभी की सेवा के लिए उसी ऊर्जा और… pic.twitter.com/1kan8P4dro
— Yogendra Prasad (@YogendraGomia) May 15, 2025




