कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर ने खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल, Operation Sindoor का दिया फाइनल ‘रिजल्ट’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

नई दिल्ली: Operation Sindoor के बारे में कमोडर रघु आर नायर, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि  पाकिस्तान की ओर से गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाई गई इसलिए भारत की ओर से सही जानकारियां दी जा रही हैं। कर्लन सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि-

  • जेएफ-17 से पाकिस्तान ने दावा किया ब्रह्मोस मिसाइल और बेस को नुकसान को पहुंचाया ये बिल्कुल गलत है 
  • सिरसा-बठिंडा-भुज-नलिया समेत कई जगहों के एयरबेस पर नुकसान पहुंचाने की खबर गलत फैलाई गई है 
  • एस-400 को नष्ट करने की भ्रामक जानकारी फैला दी गई
  • आयुध डंप में भी नुकसान पहुंचाने की खबर बिल्कुल गलत है 
  • पाकिस्तान द्वारा उनके मस्जिदों को नुकसान पहुंचाने की खबर गलत है 
  • भारत एक सेक्यूलर स्टेट है और हमारी सेना संवैधानिक मूल्यों की सुंदर मिसाल है 
  • भारत की सेना पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया
  • पाकिस्तान के एयरफिल्ड स्कर्दू, जकोवाबार , और सरकोदा और बुलारीकॉफ को बहुत नुकसान पहुंचाया
  • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को बेकरा किया
  • पाकिस्तान को एलएसी पर भारी नुकसान पहुंचाया गया।
  • पाकिस्तान के कमांड और कंट्रोल और लॉजिस्टिक और मिलिट्री पर्सनल का इतना नुकसान पहुंचाया कि ऑफेंसिव और डिफेंसिव कैपेबिलिटी नष्ट कर दिया गया
  • भारती सेना पूरी तरह तैयार भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है ।
  • भारत के खिलाफ किसी भी तरह की गलत हरकत का जवाब दिया जाएगा ।
See also  कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे बीजेपी नेता, मंत्री विजय शाह के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश

युद्ध विराम का उमर अब्दुल्ला ने किया स्वागत

युद्ध विराम का जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वागत किया है । उन्होंने कहा कि पुंछ, जम्मू-तंगधार में भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है । डीसी को नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है । हवाई अड्डा खुलने के बाद हज यात्रा शुरु हो चुकी है ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी ऐलान किया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं । DGMO के जरिए  दोनों देशों की बात होने के बाद शाम पांच बजे के बाद युद्ध विराम का एलान कर दिया गया है ।

ट्रंप ने दी युद्ध विराम की जानकारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”

See also  भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द, नहीं आएंगे अमित शाह, रांची में लागू हुई निषेधाज्ञा

भारत के विदेश सचिव ने भी किया एलान

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी ऐलान किया कि शाम पांच बजे के बाद से दोनों देश युद्धविराम के लिए राजी हो गए हैं । इससे पहले DGMO स्तर पर दोनों देशों की बातचीत हुई जिसके बाद ये फैसला किया गया है । बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के DGMO ने बातचीत की शुरुआत की जिसके बाद युद्धविराम की स्थिति तक बात पहुंच पाई

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने क्या कहा ?

“पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 1200 बजे फिर से बात करेंगे।”

See also  झारखंड के सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा-जरूरत पड़ी तो खुद बॉडर पर जाऊंगा 

22 अप्रैल से दोनों देशों में तनाव

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को हुए पहलगाम टेरर अटैक के बाद तनान चल रहा था । भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर नष्ट करने के बाद पाकिस्तान भारत पर कई बार ड्रोन और एलओसी पर फायरिंग की जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है  अब बताया जा राहै है कि दोपहर में डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई जिसेक बाद यह एलान किया गया

Screenshot 2025 05 10 at 5.45.50 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now