Bihar में रह रही पाकिस्तान की 28 महिलाएं पुलिस की निगरानी में, वीजा के लिए फिर से देना होगा आवेदन

Bihar में रह रही पाकिस्तान की 28 महिलाएं पुलिस की निगरानी में, वीजा के लिए फिर से देना होगा आवेदन

पटनाः भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बिहार में रह रही 28 पाकिस्तानी महिलाएं पुलिस की निगरानी में है। लॉग टर्म वीजा यानी LTV पर रह रही 28 महिलाओं को फिर से वीजा बनवाना होगा। LTV के लिए अप्लाई करने के बाद महिलाओं के बैंकग्राउंड को भी चेक किया जाएगा। इन 28 महिलाओं को नया वीजा बनवाने के लिए दो महीने की मोहलत केंद्र सरकार ने दी है। 10 जुलाई के बाद उनका पुराना वीजा रद्द हो जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान ने रात में की हमले की कोशिश, सेना ने 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए- VIDEO
पटना में पाकिस्तान की 28 महिलाएं रह रही हैं। इनके पास लंबी अवधि का वीजा (एलटीवी) है। भारत सरकार के आदेश पर पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था) पटना संजय कुमार ने जिले के सभी पाक नागरिकों को नया वीजा बनवाने का आदेश दिया है। इसके लिए दस मई से 10 जुलाई तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 28 निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने का निर्देश दिया था। उसी समय पता चला कि राजधानी सहित पटना जिले में पाकिस्तान की 28 महिलाएं रहती हैं। इनके पास एलटीवी है। इसमें से तीन महिलाओं ने अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है। वहीं एक महिला के वीजा को लेकर सिविल कोर्ट में केस चल रहा है।

उरी और रजौली में भारी गोलीबारी,LOC पर धमाके की आवाज, हालात का जायजा लेने जम्मू गये CM उमर अब्दुल्ला

- Advertisement -
LD-advertisement

इस अवधि के अंदर जो लोग आवेदन करने में विफल होंगे, उनका वीजा रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों का सत्यापन थाना स्तर पर कराया जा चुका है। इन सभी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। संबंधित थाने अलर्ट हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now