छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉडर में मुठभेड़, 20 से ज्यादा नक्सली के मारे जाने की खबर, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉडर में मुठभेड़, 20 से ज्यादा नक्सली के मारे जाने की खबर, देखिये VIDEO

डेस्कः छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉडर पर स्थित बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 20 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी में मिशन संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है।

Operation Sindoor Live: 25 मिनट में 9 कैंप ध्वस्त, सेना ने बताई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी
न्यूज एजेंसी को एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़- तेलंगाना बॉडर पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के जंगल में ऑपरेशन चल रहा है, बुधवार को गोलीबारी हुई है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अभी जारी है. यह कार्रवाई बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में से एक है।  इस ऑपरेशन में में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी इकाइयों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा सहित विभिन्न इकाइयों के लगभग 24000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

See also  श्रावणी मेला में इस बार श्रद्धालुओं को तय करनी होगी अधिक दूरी, देवघर से बासुकीनाथ पहुंचने के रास्ता बदलेगा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now