ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, तीन निर्दोष भारतीय नागरिक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, तीन निर्दोष भारतीय नागरिक की मौत

डेस्कः भारतीय सेना पाकिस्तान के आतंवादी ठिकानों को तबाह करने और पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चला रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में तीन भारतीय नागरिक की मौत हो गई है।

Operation Sindoor Live: मस्जिद सुभान अल्लाह समेत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानें ध्वस्त; हाफीज सईद,अजहर मसूद के ठिकाने खाक
पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग पर भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि 06-07 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने मनमाने तरीके से गोलीबारी की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी भी शामिल थी। अंधाधुंध गोलीबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।

Breaking News; Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ की कार्रवाई, पहलगाम टेरर अटैक का बदला
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

See also  रांची में रामनवमी की रात ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात और नकद ले उड़े चोर

7 मई को बिहार के 5और झारखंड के 6 जगहों पर होगा मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के निर्देश पर युद्ध के हालात को लेकर कराया जाएगा अभ्यास

ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now