India-Pakistan War: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने की पहलगाम टेरर अटैक की निंदा, युद्ध पर क्या दी नसीहत…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध की आशंका के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतरेज ने पहगलाम की घटना की निंदा करते हुए भारत और पाकिस्तान को टेंशन कम करने की सलाह दी है । महासचिव ने दोनों देशों से संयम बरतने और सैन्य टकराव से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “वर्तमान स्थिति वर्षों में सबसे गंभीर” है और यह उन्हें गहराई से पीड़ा देती है।

India-Pakistan War: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने की पहलगाम टेरर अटैक की निंदा, युद्ध पर क्या दी नसीहत…

एंतोनियो गुतरेज ने कहा कि “मुझे भारत और पाकिस्तान की सरकारों और लोगों का अत्यधिक सम्मान है और मैं उनके संयुक्त राष्ट्र, विशेष रूप से शांति सेना में योगदान के लिए गहराई से आभारी हूं। इसी कारण यह देखना पीड़ादायक है कि दोनों देशों के संबंध एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं।”

See also  इरफान अंसारी की कम नहीं हुई 'अकड़'! पत्रकार की पिटाई मामले पर कहा-'मेरे खिलाफ साजिश रची', अब किसी मीडिया पर ध्यान नहीं दूंगा

उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि

“नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है – और जिम्मेदार लोगों को विश्वसनीय और कानूनी तरीकों से न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now