- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

विवेक उर्फ प्रयाग मांझी के एनकाउंटर के बाद फरार हुई महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया सरेंडर, पिछले एक हफ्ते से जंगल में भटक रही थी

विवेक उर्फ प्रयाग मांझी के एनकाउंटर के बाद फरार हुई महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया सरेंडर, पिछले एक हफ्ते से जंगल में भटक रही थी

बोकारोः 21 अप्रैल को लालपनिया के लुगू पहाड़ी में हुए नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बोकारो में एनकाउंट के दौरान फरार हुई महिला नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने बोकारो में सरेंडर कर दिया।

दे दे प्यार दे.. महिला SDO के लिए JE ने गाया खुलेआम गाना, Video हुआ वायरल तो गिरी गाज
महिला नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लालमुनि मुर्मू 21 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ के बाद से लगातार एक हफ्ते तक जंगल में भटक रही थी। सुनीता ने बताया कि उसे एहसास हुआ कि उसने गलत रास्ता अपना लिया है। वो जंगल में एनकाउंटर के बाद से भटक रही थी। जंगल से किसी तरह बाहर निकलने के बाद वो एसपी से मिलने गई और आत्मसर्पण की इच्छा जताई। सोमवार को सुनीता मुर्मू ने बोकारो पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, सीआरपीएफ-26 बटालियन के समक्ष सरेंडर कर दिया। सुनीता ने अपने साथियों से भी मुख्य धारा में आने की अपील की।

See also  रांची में बस से दो करोड़ का नकली नोट बरामद, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड की रीता महतो बन गई फिजा खातून! तीन बच्चों के पिता से इंटर की छात्रा ने कर ली शादी, बाबूलाल ने कर दी जांच की मांग
21 अप्रैल की सुबह नक्सली मुठभेड़ हुई थी जिसमें जिला पुलिस, झारखंड जगुआर ,सीआरपीएफ तथा कोबरा बटालियन के द्वारा ‘डाका बेड़ा’ अभियान चलाते हुए मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था जिसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली का शव बरामद किया गया था,इस मुठभेड़ में बचकर भाग निकले नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा था जिसमें एक घायल नक्सली की गिरफ्तारी हुई, वहीं मुठभेड़ के दौरान बचकर भागी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now