बंगाल से बिहार जा रही बस और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, वैन के उड़े परखच्चे, एक की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

बंगाल से बिहार जा रही बस और पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, वैन के उड़े परखच्चे, एक की मौत

गिरिडीहः सोमवार की सुबह नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर भीड़ हो गई और रोड़ जाम हो गया। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे औंरा में हुई।

पटना में तेज रफ्तार इनोवा ने 17 लोगों को रौंदा, 7 लोगों की हालत गंभीर, शराब के नशे में कारोबारी का बेटा चला रहा था कार
मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बंगाल से बिहार जा रही थी, औंरा के पास एनएच पर खड़ी थी। इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गये और चालक की मौत हो गई।

हाय रे बेरोजगारीः चौकीदार बनने के लिए 10वीं पास थीं योग्यता, MA, NET , PhD वालों ने भी दी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक इस घटना में बस पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद कुछ समय के अफरा-तफरी मच गई थी। चूंकि कुछ यात्री नींद में थे और घटना के बाद हुई आवाज से सभी सहम गए। बस का पिछला हिस्सा भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थानीय निवासी शहादत अंसारी ने बताया कि सुबह चार बजे की यह घटना है। मृतक सरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन चालक स्टीयरिंग में हीं दब गया और उसकी मौत हो गई।क्रेन की मदद से ड्राइवर के शव को किसी तरह से बाहर निकाला गया।

See also  पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने प्रेमी की ले ली जान, कुत्ते ने शव को नोंचना शुरू किया तो मामले का हुआ खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now