झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर, मृतक युवती की चार दिन पहले हुई थी शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत 7 की हालत गंभीर, मृतक युवती की चार दिन पहले हुई थी शादी

चतराः इटखोरी-चतरा मेन रोड़ पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दो बच्चे समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव के पास हुई। ये सभी लोग इटखोरी के भद्रकाली मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे।

पहलगाम टेरर अटैक के बाद झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई: धनबाद से ISIS और HuT से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
लावालौंग थाना क्षेत्र के रखेद गांव के रहने वाले सभी लोग स्कार्पियों से मां भद्रकाली के मंदिर में पूजा अर्चना करके लौट रहे थे। इसी दौरान स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के पीछ चालक के नींद आने को वजह बताई जा रही है। स्कार्पियों चला रहे शख्स ओडिशा पुलिस में होमगार्ड जवान है जिनकी शादी चार दिन पहले हुई थी। इस दुर्घटना में ओडिशा के राउकेला के रहने वाले जवान ने अपनी पत्नी को खो दिया।

See also  केले को लेकर हजारीबाग में शिक्षिका और रसोईया के बीच मारपीट, थाना पहुंचा मामला

बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल का अजीब फेसबुक पोस्ट, 80 % एकजुट हैं तो 20 % कौन कर रहा विरोध ?
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज थी। संभावना जताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर टकराई होगी। इस हादसे ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है। गंभीर रूप से घायलों की हालत को लेकर परिजनों में चिंता बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now