कुछ बड़ा होने वाला हैं! सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के प्रसारण पर रोक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

कुछ बड़ा होने वाला हैं! सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए जारी की एडवाइजरी, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के प्रसारण पर रोक

डेस्कः पहलगाम हमले के बाद मीडिया चैनलों के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का प्रसारण नहीं करने की सलाह
डेस्कः पहलगाम हमले के बाद आतंवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावनाओं के बीच केंद्र सरकार ने मीडिया चैनलों के लिए एडवाजरी जारी की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही का सीधा प्रसारण न करने की सलाह जारी की है।

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल टेररिस्ट की लिस्ट तैयार, जाने कौन है सुरक्षा बलों के निशाने पर

सलाह में कहा गया है, “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे रक्षा और अन्य सुरक्षा-संबंधी अभियानों से संबंधित मामलों पर रिपोर्टिंग करते समय अत्यधिक जिम्मेदारी का प्रयोग करें और मौजूदा कानूनों और विनियमों का सख्ती से पालन करें।”भारत सरकार ने सभी मीडिया हाउस के लिए एडवाइजरी जारी किया है कि डिफेंस ऑपरेशन और फोर्स के मूवमेंट की कवरेज न करें।

See also  4 PM यूट्यूब चैनल पर बैन, प्रो पाकिस्तान एजेंडा चलाने का आरोप

GpdD zdWUAAAW4FGpdEAzKXgAAqC7o

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now