पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल टेररिस्ट की लिस्ट तैयार, जाने कौन है सुरक्षा बलों के निशाने पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 14 स्थानीय आतंकवादियों की लिस्ट तैयार कर ली है। ये पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करते है और भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद करते है, दहशत फैलाते है। कश्मीर घाटी में मौजूद लोकल आतंकवादियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार अभी कश्मीर में 14 आतंकवादी अभी एक्टिव है।

शोपियां-पुलवामा-कुलगाम में लश्कर आतंकियों के घर ध्वस्त, पहलगाम हमले के गुनहगार से परिवार ने किया किनारा, बताया मुजाहिद्दीन
इस मोस्टवांटेड आतंकवादियों की लिस्ट के अनुसार, सोपोर में लश्कर का एक लोकल आतंकी ऐक्टिव। अवंतीपुरा में जैश का एक आतंकी ऐक्टिव है। पुलवामा में लश्कर और जैश के दो-दो लोकल आतंकी ऐक्टिव हैं। सोपियान में एक हिजबुल और चार लश्कर के आतंकी एक्टिव हैं। वहीं अनंतनाग में हिजबुल के दो लोकल आतंकी ऐक्टिव बताए जा रहे हैं। जबकि कुलगाम में लश्कर का एक लोकल आतंकी ऐक्टिव है।

and3kr9g pahalgam attack 625x300 26 April 25 1and3kr9g pahalgam

कश्मीर में निशिकांत दुबे की शादी की सालगिरह को लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल…इस तरह पहलगाम से जोड़ रहे हैं लोग

See also  पाकिस्तान के ओकारा में ड्रोन से हमला, BSF ने बॉडर पर घुसपैठ की कोशिश कर दी नाकाम, 7 घुसपैठिये ढ़ेर

सुरक्षा एजेंसियों के हिट लिस्ट में जिन आतंकवादियों के नाम है उसमें
आतंकी नंबर-1

एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल रहमान देंतू, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सोपोर का कमांडर है। साल 2021 से वह आतंकी गतिविधियों में शामिल है। वह सोपोर का डिस्ट्रिक्ट कमांडर भी है। जांच एजेंसियां इसकी तलाश कर रही हैं।पहलगाम हमले के बाद अब या तो ये मारा जाएगा या इसका घर जमींदोज किया जाएगा।

आतंकी नंबर-2

जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का आतंकी आसिफ अहमद शेख अवंतीपुरा का जिला कमांडर भी है। साल 2022 से यह लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल है।

आतंकी नंबर- 3

एहसान अहमद शेख पुलवामा में एक्टिव है और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। यह साल 2023 से लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल है. सुरक्षा एजेंसियों को इसकी तलाश है।

आतंकी नंबर-4
हरीश नजीर पुलवामा का आतंकी है और लश्कर-ए-तैयबा में एक्टिव आतंकी है. यह सुरक्षा बलों की रडार पर है।

आतंकी नंबर-5

पुलवामा में एक्टिव आतंकी आमिर नजीर वानी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है।

See also  आज भी चौकी पर ही सोते हैं नीतीश कुमार, अशोक चौधरी ने बताया- सीएम के बेडरूम में बस 3 सामान

आतंकी नंबर-6

JEM का आतंकी यावर अहमद भट्ट पुलवामा में पूरी तरीके से एक्टिव है।

आतंकी नंबर-7

आसिफ अहमद कंडे शोपियां का आतंकवादी है और जुलाई 2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। इस वक्त यह एक्टिव आतंकी के रूप में काम कर रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद कर रहा है।

आसिफ अहमद कंडे शोपियां का आतंकवादी है और जुलाई 2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी संगठन में शामिल हुआ है।इस वक्त यह एक्टिव आतंकी के रूप में काम कर रहा है और पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद कर रहा है।
आतंकी नंबर-8

नसीर अहमद वानी शोपियां में लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। यह लश्कर-ए-तैयबा का एक्टिव सदस्य है और पाकिस्तानी आतंकियों का मददगार है।

आतंकी नंबर-9

शाहिद अहमद कुटे भी शोपियां में एक्टिव है और लश्कर और TRF का बड़ा आतंकी है।यह साल 2023 से इस एरिया में एक्टिव है।

आतंकी नंबर-10

See also  दलाई लामा के उत्तराधिकारी का होगा एलान, चीन चाहता है अपना दलाई लामा; अवतार का एलान जल्द

आमिर अहमद डार एक लोकल आतंकवादी है। ये साल 2023 से शोपियां में एक्टिव है।यह लश्कर-ए-तैयबा और TRF के साथ मिलकर काम कर रहा है।

आतंकी नंबर- 11

अदनान सफी डार, शोपियां जिले का एक्टिव आतंकवादी है।यह साल 2024 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ।अभी लश्कर-ए-तैयबा और TRF के साथ एक्टिव तौर पर काम कर रहा है।

आतंकी नंबर-12

जुबेर अहमद वानी, हिजबुल मुजाहिद्दीन का अनंतनाग का ऑपरेशनल कमांडर है. ये A+ का एक्टिव आतंकी है। आतंकियों के मददगार के तौर पर बड़ा काम करता है. ये आतंकी साल 2018 से एक्टिव है।

आतंकी नंबर-13

हारून रशीद गनी अनंतनाग का हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक्टिव आतंकी है। कुछ साल पहले यह पाक अधिकृत कश्मीर भी गया था, जहां से इसको ट्रेनिंग मिली है। फिलहाल सुरक्षा बलों को इसकी तलाश है।

आतंकी नंबर-14

जुबेर अहमद गनी, कुलगाम का बड़ा आतंकी है। लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होकर लगातार सुरक्षा बलों और टारगेटेड किलिंग में इस हाथ रहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now