पहलगाम टेरर अटैक के बाद झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई: धनबाद से ISIS और HuT से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

धनबाद में HuT और ISIS से जुड़े युवक गिरफ्तार झारखंड एटीएस ने पकड़े आतंकवादी नेटवर्क के सदस्य झारखंड में अवैध असलहा व्यापार और आतंकवाद भारत में Hizb UT-Tahrir संगठन का नेटवर्क

धनबाद: पहलगाम टेरर अटैक के बाद झारखंड एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद जिले से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों HuT (Hizb UT-TAHRIR), AQIS (Al-Qaeda in Indian Subcontinent) और ISIS से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

 गिरफ्तार किए गए युवक सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिये आतंकियों का नेटवर्क मजबूत कर रहे थे और धार्मिक कट्टरता फैलाकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि ये लोग धनबाद जिले में अवैध हथियार  व्यापार में भी शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  • गुल्फाम हसन, उम्र 21 वर्ष, थाना अलीनगर, जिला धनबाद
  • आयान जावेद, उम्र 21 वर्ष, थाना आमस सोसाइटी, जिला धनबाद
  • शाहजाद आलम, उम्र 20 वर्ष, थाना आमस सोसाइटी, जिला धनबाद
  • शहनव प्रवीन, उम्र 20 वर्ष, थाना बैंक मोड़, जिला धनबाद
See also  20 मृतकों की पैंट खुली थी, आतंकियों ने 'खतना' देखकर मारी गोली; पहलगाम हमले की जांच टीम का दावा

क्या-क्या बरामद हुआ

छापेमारी के दौरान एटीएस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और भारी मात्रा में आतंकवादी संगठनों से जुड़े दस्तावेज और पुस्तकें बरामद की हैं।

HuT पर पहले से प्रतिबंध:

बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को UAPA अधिनियम 1967 के तहत HuT संगठन पर प्रतिबंध लगाया था। यह संगठन देश में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को फैलाने के लिए कुख्यात है। झारखंड में हुई यह गिरफ्तारी इस संगठन के खिलाफ देश में दर्ज पहली बड़ी आपराधिक कार्रवाई मानी जा रही है।

बड़े नेटवर्क की तलाश

झारखंड एटीएस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार युवकों से गहन पूछताछ जारी है। टीम का मानना है कि इस नेटवर्क से जुड़े और भी लोग पकड़े जा सकते हैं।

 

ATS Raid 1

दो हिन्दू, एक मुसलमान..पहलगाम में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कहानी सुन ‘नफरती’ नेताओं का सिर शर्म से झुक जाएगा

See also  पहलगाम टेरर अटैक Live Update: पीएम मोदी सउदी अरब के अधूरे दौरे से लौट रहे हैं, मृतकों की संंख्या 26

इससे पहले डॉक्टर भी हो चुका गिरफ्तार

गौरतलब है इससे पहले  ATS ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर रांची, हजारीबाग और लोहरदगा के कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ATS की टीम ने नौ संदिग्धों को पकड़ा था। इसमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल हैं। डॉ. इश्तियाक अहमद को रांची के जोड़ा तालाब स्थित अपार्टमेंट से​ पकड़ा गया। वह छह साल से रेडियोलॉजिस्ट के पद पर था डॉ. इश्तियाक अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट आतंकी संगठन का मास्टरमाइंड है। वह भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का मंसूबा रच रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now