पहलगाम टेरर अटैक में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि के लिए लोहरदगा में निकला कैंडल मार्च

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

लोहरदगा: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से कैंडल मार्च निकाला गया जो पावरगंज चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि दी गई, और इस घटना के पिड़ित शोक संतप्त परिवारों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है साथ ही इस गहन पीड़ा की घड़ी में उनके साथ पूरी तरह से एकजुटता के साथ खड़ी है ।

 

इस मौके पर सुखैर भगत ने कहा कि यह कायराना और सुनियोजित आतंकी हमला है इस घटना का हम सभी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस घटना की साजिश पाकिस्तान में रची गई यह हमारे गणराज्य पर सीधा हमला है यह एक तरह से पूरे देश में भावनाएं भड़काने की सोची समझी साजिश है ऐसे वक्त में हम सभी देशवासी संयमित और एकजूटता के साथ आतंकवाद का मुकाबला करेंगे। हम कह सकते हैं कहीं ना कहीं यह घटना सुरक्षा में भारी चूक का परिणाम है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके*और ऐसे आतंकवादी गतिविधियों को हमेशा के लिए जड़ से समाप्त किया जा सके।

See also  युवती ने युवक के कपड़े उतारे, बेहोशी की हालत में होटल में बनाया अश्लील वीडियो, BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 04 25 at 19.48.09

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश सचिव जगदीप भगत, जिला परिषद अध्यक्ष रीना भगत,सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू,आलोक साहू, सनीयारों उरांव, संगीता उरांव, मुजम्मिल अंसारी,सोनू कुरैशी, प्रकाश उरांव, मुस्ताक अहमद, अनिल उरांव, जुगल भगत, तनवीर गौहर,विनोद सिंह खेरवार ,राजू कुरैशी, रूस्तम अंसारी, राजेश लाल, जुल्फान अंसारी मुनीम अंसारी रफीक अंसारी तारिक अनवर,मो मोखतार, राजू उरांव कबीर अंसारी फिरोज अंसारी हबीबुल खान अब्दुल रऊफ समेत अन्य कांग्रेस की उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now