बाबूलाल मरांडी के भाई और भतीजी से मांगी रिश्वत, जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे थे अनुमंडल कार्यालय के चक्कर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

बाबूलाल मरांडी के भाई और भतीजी से मांगी रिश्वत, जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगा रहे थे अनुमंडल कार्यालय के चक्कर

गिरिडीहः झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के भाई और भतीजी से जन्म प्रमाण-पत्र ऑनलाइन करवाने के लिए वहां के एक वकील द्वारा 5000 रुपये रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। बाबूलाल मरांडी की भतीजी ज्योति मरांडी ने बताया कि उनका जन्म प्रमाण पत्र बना हुआ है, सिर्फ ऑनलाइन करवाना है। इसके लिए वह अपने पिता के साथ कई दिनों से अनुमंडल कार्यालय के चक्कर लगा रही है। 5000 रुपये नहीं देने पर प्रमाणपत्र ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।

बोकारो रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग, 17 दुकानें जलकर हुई खाक
ज्योति ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की भतीजी का काम अगर बिना रिश्वत नहीं हो पा रहा है, तो आम जनता की क्या स्थिति है, आप समझ सकते हैं। इधर इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने गुरूवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं, उन्होने तिसरी प्रखंड के राधेश्याम मरांडी और उनकी बेटी ज्योति मरांडी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 5000 रुपये की मांग की है। इसके पश्चात अधिवक्ता के खिलाफ झारखंड राज्य बार काउंसिल को पत्राचार कर अधिवक्ता पर गैर-विधिक कार्यो में संलिप्त होने और आम नागरिकों से अनुचित व मनमाने तरीके से पैसे मांगने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए सूचित किया जायेगा।

See also  लड़के लड़कियों ने शराब पीकर रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में जमकर किया हंगामा, हुड़दंग को रोकने के लिए तीन थानों की आई पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now