पलामू ACB की गढ़वा में कार्रवाई, रिश्वतखोर रोजगार सेवक को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2025

पलामू ACB की गढ़वा में कार्रवाई, रिश्वतखोर रोजगार सेवक को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पलामूः एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गढ़वा से रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।मनरेगा राशि भुगतान करने के एवज में मांग रहा था पांच हजार घूस।

ED Raid: मंगाई गई नोट गिनने की मशीनें, 1.30 करोड़ कैश जब्त,राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर छापेमारी खत्म
गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गये। एसीबी की टीम उन्हे गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर पलामू चली गई है।दरअसल, वादी अखिलेश चौधरी ने एसीबी से शिकायत की थी। उसने अपने आवेदन में कहा था कि कोरवाडीह गांव में मनरेगा के तहत एक डोभा निमार्ण योजना उनके नाम से स्वीकृत हैं।योजना में किये गये कार्य का बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए जब वे रोजगार सेवक गुलजार अंसारी के पास गये तो उसने हस्ताक्षर के एवज में उससे पांच हजार रुपये रिश्वत मांग की।

See also  रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,होटल के अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को थैंकयू बोलने वाला नौशाद गिरफ्तार, बोकारो पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, तो घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को रंग हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now