Watch: बंगलुरु में IAF विंग कमांडर की पिटाई का वीडियो आया सामने, डिलेवेरी बॉय नहीं था गुनहगार ?

bengaluru

बंगलुरुः सोशल मीडिया में दिखाई जाने वाली हर चीज सच नहीं होती । इसके पीछे कई तरह के सच होते हैं । बंगलुरु में इंडियन एयरफोर्स के एक विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता ने कथित तौर से एक डिलेवरी बॉय पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया था उसका दूसरा पहलू भी सामने आया है । सोशल मीडिया एक्स पर @bykarthikreddy नाम के एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें हकीकत कुछ और ही नजर आ रहा है । 

विंग कमांडर ने झूठा पोस्ट किया?

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि विंग कमांडर आदित्य बोस किस तरह से डिलेवरी बॉय पर हावी होने की कोशिश कर रहा है । वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह विंग कमांडर इस शख्स पर हावी होने की कोशिश कर रहा है । लातों से पीट रहा है । बाइक भी सड़क किनारे पड़ी हुई है ।  

विंग कमांडर आदित्य बोस का आरोप

आदित्य बोस ने आरोप लगाया कि वे अपनी कार से एयरपोर्ट जा रहा थे , तभी एक बाइक सवार युवक ने उनका पीछा करना शुरू किया और कन्नड़ भाषा में गाली-गलौज करने लगा। इसी घटना का जिक्र करते हुए  विंग कमांडर बोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए साझा की, जिसमें उनके चेहरे और गर्दन पर खून के निशान दिखा सहानभूति लेने की कोशिश की ।

 

See also  हजारीबाग लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा

डिलेवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई

@bykarthikreddy ने चार वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि विंग कमांडर किस तरह से सड़क पर डिलेवरी बॉय को गिरा रहा है लातों से पीट रहा है । आस पास के लोग देख रहे हैं । जबकि आदित्य बोस ने आरोप लगाया था कि आस-पास के लोगों ने मदद नहीं की ।  

विंग कमांडर ने भी की थी पिटााई

एक और वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से विंग कमांडर आदित्य बोस अचानक मारने लगता है जब डिलेवरी बॉय बातचीत करने की कोशिश करता है । उसकी पत्नी भी पति को रोकते हुए नजर नहीं आती है । इतना ही नहीं जब डिलेवरी बॉय सड़क पर गिरा अपना सामान लेने की कोशिश करता है तब भी उसके साथ मारपीट होती हुई नजर आ रही है ।

जाहिर है इस पूरे मामले में विंग कमांडर आदित्य बोस के पक्ष के साथ-साथ डिलेवरी बॉय का पक्ष देखा जाना चाहिए । हकीकत क्या है इसकी सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चलेगी लेकिन जिस तरह से वीडियो में डिलेवरी बॉय के साथ मारपीट होती हुई नजर आ रही है वो कहानी को दूसरा ही मोड़ दे रही है।

See also  PM Modi ने जमशेदपुर में विपक्ष पर बोला हमला, कांग्रेस-जेएमएम को उद्योगों से मतलब नहीं, झारखंड में किया जमीन घोटाला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now