बेंगलुरु में IAF अधिकारी और उनकी पत्नी पर हमला, विंग कमांडर आदित्य बोस ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय वायु सेना (IAF) के एक अधिकारी और उनकी पत्नी पर रविवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले के शिकार बने अधिकारी विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता थे, जो डीआरडीओ कॉलोनी (सीवी रमण नगर) से एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे।

क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यह दंपति अपनी कार से एयरपोर्ट जा रहा था, तभी एक बाइक सवार युवक ने उनका पीछा करना शुरू किया और कन्नड़ भाषा में गाली-गलौज करने लगा। यह पूरी घटना विंग कमांडर बोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए साझा की, जिसमें उनके चेहरे और गर्दन पर खून के निशान साफ़ देखे जा सकते हैं।

बोस के अनुसार, जब उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर बात करने की कोशिश की, तो बाइक सवार ने चाबी से उनके माथे पर वार कर दिया, और फिर एक पत्थर से भी हमला किया। हमलावर ने उनके वाहन पर पत्थर फेंका, जिससे उन्हें एक और चोट लगी।

See also  सरायकेला-खरसावां के DC रवि शंकर शुक्ला PM अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2024 से सम्मानित,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया अवार्ड

डीआरडीओ स्टिकर देखकर और भड़का हमलावर?

विंग कमांडर ने बताया कि जैसे ही हमलावर ने कार पर DRDO का स्टीकर देखा, वह और अधिक आक्रामक हो गया और उनकी पत्नी के खिलाफ भी अपशब्द कहे। यह घटना तब और भी दुखदायी हो गई जब आसपास खड़े लोग मदद करने के बजाय उन्हें और उनकी पत्नी को गालियां देने लगे।

सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग

विंग कमांडर आदित्य बोस द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और सड़क पर गुस्से (Road Rage) की बढ़ती घटनाओं को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

ताज़ा जानकारी के अनुसार, पुलिस में शिकायत दर्ज की जा चुकी है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की बात कही है।।

See also  झारखंड में जमीन विवाद को लेकर पत्नी के सामने पति की हत्या, तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now