रांची में दिनदहाड़े आभूषण कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, लूटपात के दौरान घटना को दिया अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

रांचीः इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने चटकपुर बाजार में आभूषण कोरोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी है।

जयराम महतो को ओपन चैलेंज देने वाला ट्रक ड्राइवर का आया नया VIDEO, अवैध कोयला लोडिंग पर दिये गये चुनौती पर जानिये क्या कहा
रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर नवासोसो छाता टोंगरी के पहले अज्ञात अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक बसंत कुमार बर्मन को लूटपाट के दौरान गोली मारी है।जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसन्त कुमार को दुकान में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी है। घायल बसंत कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी दुकान में बैठे थे,इसी दौरान हथियार लेकर 2 अपराधी दुकान के अंदर आ गए.।दुकान में आते ही अपराधियों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर दुकान की तिजोरी को खोलने को कहा।दुकानदार बसंत कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों अपराधियों का विरोध करने लगे. बसंत कुमार के शोर मचाने की वजह से आसपास के लोग जब इकट्ठा होने लगे तब एक अपराधी ने बसंत कुमार पर फायर कर दिया।

See also  झारखंड में आधी रात के बाद दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, रांची सहित अन्य जिलों में होगी जोरदार बारिश

ED Raid: 50 करोड़ का कुत्ता खरीदने वाले शख्स के घर पहुंची ईडी, छापेमारी में ऐसा मिला कि…
बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली बसंत बर्मन के बायां कंधे पर लगी है। घायल अवस्था में पुलिस ने बसंत को सिटी ट्रस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बसंत कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि बसंत को कंधे में गोली लगी है। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now