संविधान-शरीयत पर भद्द पिटते देख मंत्री हफीजुल को जारी करनी पड़ा प्रेस विज्ञप्ति, पढ़िए सफाई में क्या-क्या कहीं बातें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

hafizul hasan new

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने संविधान पर दिए गए अपने। विवादित बयान पर भद्द पिटते देख प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। हफीजुल हसन ने कहा है कि संविधान में उनकी पूरी आस्था है । दरअसल हफीजुल के बयान के बाद बीजेपी लगातार हेमंत सरकार पर हमला कर रही है । हफीजुल का इस्तीफा मांगा जा रहा है ।

हफीजुल हसन ने सफाई में लिखा है कि

“प्रेस विज्ञप्ति�
दिनांक: 18अप्रैल 2025�स्थान: मधुपुर,

झारखंड माननीय मंत्री श्री हफीजुल हसन कार्यालय।

विषय: संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा और हाल के बयान पर स्थिति स्पष्ट करने के संबंध में।

मैं बाबा साहेब आंबेडकर के प्रति गहरी श्रद्धा रखता हूँ, जिनकी प्रेरणा से मैंने अपने सार्वजनिक जीवन में समावेशिता और सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया है। धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र से ऊपर उठकर मेरे द्वारा किए गए कार्य मेरी संवैधानिक निष्ठा की गवाही देते हैं।

मैं दोहराना चाहता हूँ कि संविधान मेरे लिए सर्वोपरि है, और मेरा कोई भी कथन या कार्य कभी इसके मूल्यों के खिलाफ नहीं रहा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के अधिकार की रक्षा की गारंटी है हमारा संविधान। जहां संविधान देश के हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है वहीं वह सरकारों को ऐसा वातावरण बनाए रखने का निर्देश देता है जिसमें देश के सभी नागरिक अपने भाषाई एवं धार्मिक पहचान को अक्षुण्ण रख सकें।देश ने केंद्रीय मंत्रियों को अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति निंदनीय – नफरती शब्दों का प्रयोग करते हुए देखा है। किसी ने अल्पसंख्यकों को खुले आम देश छोड़ने को कहा तो किसी ने हमें मंच से गोली मारने का नारा लगवाया। मैं मानता हूँ एवं दोहराता हूँ कि हर किसी को अपने धर्म से असीमित प्रेम करने का अधिकार है लेकिन वह प्रेम दूसरे धर्म के प्रति नफरत का रूप नहीं लेनी चाहिए।

मेरे बयान को जिस ढंग से भी परोसा जाए लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप करता रहूँगा और सभी समुदायों के लिए न्याय, समानता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।

धन्यवाद।”

See also  लोहरदगा में झामुमो जिला समिति ने हूल दिवस मनाया, शहीदों के बलिदान को किया याद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now