JMM के केंद्रीय समिति में हेमंत सोरेन के पिता, माता, पत्नी और भाई को मिली जगह, BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी किया गया शामिल

JMM के केंद्रीय समिति में हेमंत सोरेन के पिता, माता, पत्नी और भाई को मिली जगह, BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी किया गया शामिल

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में 284 सदस्यों के केंद्रीय समिति की घोषणा की। इस महाधिवेशन में पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन को पार्टी का संरक्षक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेएमएम का नया केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया।

1 5

झारखंड BJP को अगले हफ्ते मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिये कौन है रेस में, जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले महीने तक बढ़ने की संभावना
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 284 सदस्यों की जो केंद्रीय समिति बनाई है उसमें शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के साथ परिवार के तीन सदस्य भी शामिल है। हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन बोकारो से केंद्रीय समिति में शामिल हुई है, हेमंत सोरेन की पत्नी गिरिडीह से और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन को दुमका से केंद्रीय समिति में जगह दी गई है।

2 5

मंत्री हफीजुल हसन बोले- ‘झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’
जेएमएम के केंद्रीय समिति ने बीजेपी छोड़कर आये पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे ताला मरांडी को भी जगह दी गई है। वहीं आजसू के संस्थापक सदस्य रहे कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत को जगह नहीं मिल पाई है जो कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आजसू छोड़कर आये उमाकांत रजक जो वर्तमान में विधायक है उन्हे बोकारो से केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है।

3 44 3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now