गौतम गंभीर के करीबियों की BCCI ने कर दी छुट्टी, दो कोच को टीम इंडिया से निकाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2025

गौतम गंभीर के करीबियों को BCCI ने कर दी छुट्टी, दो कोच को टीम इंडिया से निकाला

डेस्कः आईपीएल-2025 के बीच बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ पर कड़ा एक्शन लिया है। बीसीसीआई ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के करीबियों की टीम इंडिया से छुट्टी कर दी है। सपोर्ट स्टाफ से जुड़े चार लोगों को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है इसमें गौतम गंभीर के खास माने जाने वाले अभिषेक नायर भी शामिल है।

सरकारी डॉक्टर ने इलाज के लिए आये 5 साल के मासूम को पिलाई सिगरेट, वीडियो हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलिया में इस साल खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान हुए खराब प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम से लीक हुई बातों को ध्यान में रखते हुए BCCI ने ये कड़ा कदम उठाया है। अभिषेक नायर के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई की भी टीम से छुट्टी हो गई हैV रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 3 साल से ज्यादा समय से टीम से जुड़े हुए थे। इसलिए नियमों के अनुसार अब उनकी जगह नई भर्ती की जाएगी।

See also  शादी समारोह में शामिल होने आई आदिवासी लड़की से गैंगरेप, पांच युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

36 बार चाकू से वार, बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश; MP में पत्नी ने कराई पति की निर्मम हत्या

बीसीसीआई ने जो बड़ा कदम उठाया है इसमें सबसे खास बात ये है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के करीबी अभिषेक नायर की भी छुट्टी कर दी गई है।अभिषेक नायर कोलकाता नाइटराइडर्स के दिनों से गौतम गंभीर के साथ जुड़े हुए थे।जब गंभीर टीम इंड‍िया के हेड कोच बने तो अभ‍िषेक नायर को भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया था.अभ‍िषेक नायर टीम में अस‍िस्टेंट कोच की ज‍िम्मेदारी को न‍िभा रहे थे।अभिषेक नायर को 24 जुलाई 2024 को टीम इंडिया का अस‍िस्टेंट कोच बनाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now