संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जंयती पर संसद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नेता विपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2025

amebedkar jayanti

नई दिल्लीः संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आज संसद भवन परिसर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सांसदों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी संसद भवन परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। संसद भवन में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को दोहराया गया, जिनके लिए डॉ. अंबेडकर जीवनभर संघर्ष करते रहे।

Viral Video: पेड़ के ऊपर कैसे पहुंच गई कार? वीडियो देखकर बोले लोग- भाई यह किसने किया?

See also  चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now