बोकारो में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा में धराया, भाग रहा था बिहार।

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

bokaro firing

बोकारोः में फल विक्रेता को गोली मारने वाला कोडरमा से गिरफ्तार हो गया है ।  सेक्टर-चार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक फल विक्रेता को गोली मार दी थी । घायल फल विक्रेता विजय कुमार साव को चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। फायरिंग की इस घटना में एक अपराधी को भी गोली लगी  थी

रामगढ़ में अपराधियों ने कोलियरी में घुसकर की फायरिंग, हाइवा में लगाई आग
फल विक्रेता विजय कुमार साव की पत्नी ने कहा कि उनके पति लक्ष्मी मार्केट में रोजाना फल दुकान लगाते है। रविवार दोपहर में अचानक दुकान में आये दो अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। गोलीबारी की इस धटना पर स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि हाथ में पिस्टल लेकर अपराधी किसी और के बारे में जानकारी लेने आये थे। अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गयी और फल दुकानदार घायल हो गया। फल दुकानदार के साथ-साथ अपराधी का एक अन्य साथी भी घायल हो गया। दोनों अपराधी इसके पहले कभी लक्ष्मी बाजारों में घूमते नजर नहीं आयें हैं. दोनों अपराधी किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में लक्ष्मी मार्केट में घूम रहे थे।

See also  3 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 18 सालों बाद मिली कामयाबी

बोकारो में फल विक्रेता को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, एक अपराधी भी हुआ घायल

वक्फ एक्ट 2025 वापस लेने की मांग को लेकर रांची में राजभवन के सामने मुस्लिम समाज का महाधरना

कोडरमा पुलिस को किया गया था अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस ने कोडरमा पुलिस को अलर्ट किया। तत्परता दिखाते हुए कोडरमा पुलिस ने एनएच-20 पर स्थित गुमो चौक से सभी आरोपियों को धर दबोचा और उन्हें हिरासत में लेकर तिलैया थाना ले आई। इसके बाद मामले की जांच के लिए कोडरमा एसपी, एसडीपीओ और डीएसपी तिलैया थाना पहुंचे।

प्रेमी युगल की तलाश में पहुंचे थे बोकारो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी बिहार पुलिस से संबंध रखते हैं और किसी प्रेमी युगल की तलाश में बोकारो आए थे। बताया जा रहा है कि घायल फल विक्रेता विवेक साव ने अपने मोबाइल से बिहार से भागे प्रेमी युगल को किसी परिचित से बात करवाई थी। इसी कड़ी में बिहार पुलिस बोकारो पहुंची थी।

पूछताछ के दौरान झड़प हुई और गलती से गोली चल गई, जिसमें फल विक्रेता विवेक साव और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद बिहार पुलिस के जवान घायल फल विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गए।

See also  पलामू में कोयला लदे मालगाड़ी में लगी आग, स्टेशन मास्टर की समझदारी से टला बड़ा हादसा

फिलहाल कोडरमा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मीडिया से कुछ भी कहने से बच रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now