कन्हैया कुमार पर पटना में बीजेपी नेताओं ने दर्ज कराया FIR, पीएम मोदी और RSS पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

कन्हैया कुमार पर पटना में बीजेपी नेताओं ने दर्ज कराया FIR, पीएम मोदी और RSS पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

पटनाः कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार की के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में बीजेपी नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।

ऑनलाइन डेटिंग पड़ा महंगा, डिजिटल प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर पटना के युवक से ठग लिए 27 लाख
बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने जो मामला दर्ज कराया है उसमें लिखा गया है कि “भारतीय राष्ट्रीय क्रांगेस के महासचिव सह प्रभारी NSUI कन्हैया कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री एवं RSS पर दिये गये आपत्तिजनक बयान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के संबंध में.”

इसमें आगे लिखा है, “भारतीय राष्ट्रीय क्रांगेस के महासचिव और NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक न्यूज चैनल में दिये इंटरव्यू के दौरान देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, ‘मोदी जी संघी है और RSS आतंकवादी है’ ऐसा कह कर दोनों को गाली दिया उनके इस वक्तव्य से देश के करोड़ो जनता की भावना को ठेस पहुंची है.”

See also  कन्हैया कुमार के बाउंसरों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा, अररिया में यात्रा को किया गया स्थगित

GoZ7dpRW8AAOJJo

FIR में आगे लिखा है, “मैं अपने मित्रों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में इंटरव्यू देख रहा था. उस अर्मयादित भाषा सुनकर मैं एवं अन्य कार्यकर्ता आहत और व्यथित हुआ. इन्होंने देश के प्रधानमंत्री और RSS जैसे राष्ट्रवादी संगठन को साक्षातकार के दौरान आतंकवादी शब्द का संबोधन कर गाली दिया जाना, जो एक संज्ञेय अपराध है. निवेदन है कि उपरोक्त नामित व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए.”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now