स्कूटी में कीचड़ लगा तो महिला टीचर ने छात्रोंं से साफ करवाई, वीडियो वायरल होने पर ऐक्शन की तैयारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

bhagalpur_teacher_viral_news

बिहारः भागलपुर के एक स्कूल में हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां स्कूल की एक शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उन्होंने छात्रों से अपनी स्कूटी धुलवाई है। महिला टीचर पर संगीन आरोप लगने के बाद से हड़कंप मच गया है। शिक्षिका द्वारा छात्र से स्कूटी धुलवाने का एक कथित वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, लाइव दैनिक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब शिक्षिका पर ऐक्शन की भी तैयारी है।

वक्फ एक्ट 2025 वापस लेने की मांग को लेकर रांची में राजभवन के सामने मुस्लिम समाज का महाधरना

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के मुखेरिया मध्य विद्यालय का है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला शिक्षिका की स्कूटी में कीचड़ लग गया था। जिसके बाद महिला टीचर ने स्कूल के कुछ छात्रों को उनकी स्कूटी साफ करने के लिए कहा। जो कथित वीडियो वायरल हुआ है उसमें कुछ छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूटी साफ करते नजर आ रहे हैं। महिला टीचर भी उस वक्त वहां खड़ी नजर आ रही हैं।

See also  रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार ने इस्तीफे से पहले स्वास्थ्य मंत्री को गोपनीय पत्र वायरल ,22 बिंदुओं में लगाए गंभीर आरोप

DSP के हाथ से मोबाइल छीनकर भागा अपराधी, पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक

स्कूल में छात्रों से स्कूटी साफ करवाने पर अब महिला टीचर के पर ऐक्शन की तैयारी भी चल रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस मामले में शिक्षिका से स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा। मामले सही पाए जाने पर महिला टीचर पर कार्रवाई होगी।

पेयजल विभाग में गड़बड़ीः ट्रेजरी से आवंटन रजिस्टर गायब, साक्ष्य मिटाने का हुआ प्रयास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now