हाथ में जगह नहीं थी तो मुंह में रख ली झील से पकड़ी हुई जिंदा मछली, शख्स की तड़प-तड़पकर मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

tamilnadu-news

डेस्कः मछली की वजह से एक इंसान की जान चली गई। यह सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। यह घटना चेन्नाई की है। जानकारी के अनुसार एक जिंदा मछली के गले में फंसने के बाद 29 साल के मणिकंदन ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। खबरों के मुताबिक घटना के वक्त मणिकंदन मदुरंतकम की एक झील में मछली पकड़ रहा था।

पुलिस ने बताया कि मणिकंदन कीलावलम झील के बीचों-बीच मछली पकड़ रहा था और हमेशा की तरह उसने अपने हाथों से कुछ मछलियां पकड़ने का फैसला किया। मणिकंदन आमतौर पर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए झील पर जाता था, जो उसे पकड़ी गई मछली को किनारे तक ले जाने में मदद करते थे।

प्रदीप यादव की मुहिम की संजय यादव ने निकाल दी हवा, अडानी पावर लिमिटेड के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों का आंदोलन कराया खत्म

उस दिन उसके साथ कोई नहीं था। मणिकंदन ने एक मछली पकड़ ली थी और उसने दूसरी मछली पकड़ने का फैसला लिया। हालांकि जब उसे कोई चारा नहीं दिखा तो उसने पकड़ी हुई मछली को अपने मुंह में ठूंस लिया। मणिकंदन ने वापस लौटते समय मछली का सिर अपने मुंह में डाल रखा था।

See also  नैनीताल में UP का पर्यटक पिस्टल दिखा लड़की से मांग रहा था नंबर, लोगों ने कर दी धुनाई, देखें VIDEO

मछली उसके मुंह में छटपटाने लगी और उसके सांस की नली में फंस गई। जल्द ही उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसने मछली को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आस-पास कोई ना होने के कारण, घबराया हुआ मणिकंदन पास के गांव अरैयाप्पक्कम की ओर भागा, लेकिन मदद मिलने से पहले ही वह रास्ते में गिर गया। स्थानीय लोगों मणिकंदन को चेंगलपेट सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

‘मैं तुम्हें काम दूंगा’, लेकिन मेरे साथ सोना होगा’, 150 ऑडिशन देकर हुईं रिजेक्ट, फिर डायरेक्टर ने दिया ऐसा ऑफर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now