आसमान में हिचकोले खाने लगी दिल्ली से आ रही फ्लाइट, 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

plane-lucknow

दिल्ली से रांची आ रहा इंडिगो की फ्लाइट (6ई-5298) उड़ान भरने के बाद आसमान में हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह फ्लाइट दिल्ली से दिन के 1.20 बजे उड़ी थी। रांची प्रस्थान करने के बाद करीब 2.20 बजे खराब मौसम के कारण यह घटना हुई। करीब 25 मिनट तक विमान लड़खड़ाता रहा।

यात्रियों के अनुसार जिस समय घटना घटी फ्लाइट 40 हजार फीट की ऊंचाई पर थी। इस क्रम में फ्लाइट के क्रू मेंबर ने मामले को संभाला और कुछ देर बाद फ्लाइट के उड़ान की स्थिति सामान्य हुई। इसमें 180 यात्री सवार थे। फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया दिल्ली से फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह हिचकोले खाने लगा। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पायलट की सूझबूझ से रांची में विमान की सफल लैंडिंग हो सकी।

See also  वंदे भारत ट्रेन की मजबूती पर सवाल, पालतू पशु से टक्कर से भी बड़े हादसे का खतरा- रिपोर्ट

बिहार में वज्रपात से 50 से ज्यादा मौत, झारखंड में भी 5 लोगों की गई जान, आज भी ऑरेंज अलर्ट

ऐसा लगा- विमान करवट ले रहा

विमान हिचकोले खाने लगा और यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। मैं भी घबराया हुआ था। कुछ मिनट में विमान एक तरफ झुकने लगा। ऐसा लग रहा था कि विमान करवट ले रहा है। इसके बाद सभी का धैर्य जवाब दे गया। पूरे प्लेन में चीख-पुकार मच गई।

खत्म हुआ संकट और सभी के चेहरे पर सुकून

महिला क्रू मेंबर आईं और उन्होंने कहा- सभी अपनी सीटों पर डटे रहें। बेल्ट को बांधे रखें। स्थिति से निपटने के लिए कप्तान पूरा प्रयास कर रहे हैं। करीब 2.45 बजे विमान सामान्य हुआ और रांची सफल लैंडिंग हुई।

एयरपोर्ट डायरेक्टर बोले- यह सामान्य बात

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर मौर्य ने कहा कि खराब मौसम में उड़ान भरने के बाद विमानों में टर्बुलेंस (हिचकोला खाना) होना सामान्य बात है। अक्सर बादलों को पार करने या खराब मौसम के दौरान ऐसा होता है। कभी-कभी ज्यादा हिचकोले खाने से यात्रियों में भय उत्पन्न होना स्वाभाविक है। इसलिए ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। विमान का आगमन और प्रस्थान सामान्य है।

See also  लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद संजय यादव पर फोड़ा ठीकरा

नीट पेपर लीक के मास्टमाइंड संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम, EOU ने संपित्त जब्त करने का दिया आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now