एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत, एक यात्री ने दूसरे यात्री पर किया पेशाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत, एक यात्री ने दूसरे यात्री पर किया पेशाब

डेस्कः एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने अपने सह यात्री के साथ शर्मनाक हरकत की है। दिल्ली से बैंकॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने दूसरे पैसेंजर पर पेशाब कर दिया। एयर इंडिया ने इस घटना की जिम्मेदारी डीजीसीएम को दी है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू कहा है कि मंत्रालय इस मामले में संज्ञान लेगी और विमान कंपनी से बात करेगी।

जैन धर्मस्थल पारसनाथ पहाड़ को संरक्षित रखे राज्य सरकार, वहां ऐसा काम न हो जिससे आस्था आहत हो-हाईकोर्ट
टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसकी दिल्ली-बैंकॉक उड़ान में यात्री के अभद्र व्यवहार की घटना की सूचना चालक दल ने दी है। एयर इंडिया ने कहा कि चालक दल ने सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया और मामले की सूचना अधिकारियों को दी गयी। यात्री को चेतावनी के अलावा, हमारे चालक दल ने पीड़ित यात्री को बैंकॉक में अधिकारियों के समक्ष शिकायत उठाने में सहायता करने की पेशकश की, जिसे उस समय अस्वीकार कर दिया गया।सूत्रों ने बताया कि यात्री ने एक अन्य यात्री पर कथित तौर पर पेशाब किया, जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। दोनों बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे।

See also  हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने फिर पहुंचे,कहा- BJP के लोग बांट रहे हैं मिठाई, परिणाम के बाद हो जाएगा पेट खराब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now