धनबाद में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन बरामद

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी

धनबादः एनआईए की टीम ने बुधवार को चिरकुंडा के लायकडीह और कोलियासोल प्रखंड के बोरिया गांव में छापेमारी की। एनआईए को छापेमारी के दौरान एक गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन मिला।

धनबाद में गैंगरेप! चार लड़कों ने युवती को बनाया हवस का शिकार; चारों फरार
चिरकुंडा के लायकडीह में अमरजीत शर्मा और बोरियो गांव में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। बोरियो गांव में छापेमारी के दौरान एनआईए को एक गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन मिला। एनआईए की टीम अमरजीत शर्मा के बड़े भाई संजय शर्मा को पकड़कर अमरजीत के गोदाम में छापेमारी कर रही है। वहां मिले विस्फोटकों की गिनती की जा रही है। अमरजीत के इस गोदाम में पहले मुर्गा फॉर्म खुला हुआ था। पांच साल पहले आये आंधी बारिश में एस्बेस्टस की शीट उड़ गई थी। इसके बाद इस गोदाम में क्या काम हो रहा था इसको लेकर कोई जानकारी ग्रामीणों के पास नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now