मधुमक्खियों के हमले से बीजेपी नेता की मौत, एक साथ पूरे झुंड ने कर दिया था अटैक

मधुमक्खियों के हमले से बीजेपी नेता की मौत, एक साथ पूरे झुंड ने कर दिया था अटैक

दुमकाः जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव में मधुमक्खियों के हमले से बीजेपी नेता की मौत हो गई है। मृतक दिवाकर यादव भाजपा मंडल के महामंत्री थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
जरमुंडी थाना क्षेत्रद के बलाथर गांव के रहने वाले दिवाकर यादव की मौत को लेकर परिजनों ने बताया कि किसी काम से वो दूसरे गांव गये थे इसी बीच मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर अचानक हमला कर दिया। अपना बचाव करने के लिए वो इधर उधर भागते रहे, मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से वो बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोग कुछ कर पाते तबतक उन्होने दम तोड़ दिया।

मंत्री के बॉडीगार्ड की थाना प्रभारी ने कर दी पिटाई! SP के पास लगाई गुहार
परिजनों ने अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हुए उन्हे जरमुंडी सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को उनके गांव बलाथर लाया गया जहां उन्हे बीजेपी का झंडा में लपेटकर श्मशान घाट लाया और उनका अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, महिला मोर्चा के मनोरमा देवी, पूनम देवी, रणजीत पांडेय, स्वरूप सिन्हा, संदीप पांडेय, सुभाष राव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now