बोकारो में मुर्गी फॉर्म में लगी भीषण आग; 1200 मुर्गिया जलकर खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

fire in delhi

बोकारोः झारखंड के बोकारो में एक किसान के मुर्गी फॉर्म में भीषण आग लगने से करीब 1200 मुर्गियां जलकर खाक हो गईं। आग के चलते किसान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना थर्मल थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर स्थित लहारिया टांड गांव की है। आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की सूचना गांव में जैसे ही फैलते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे मदद के लिए चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने भीषण आग को देख बुझाने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और दमकल टीम को घटना के बारे में सूचना दी। मौके पर आई दमकल टीम और गांव वालों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

वाराणसी में 6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप, दिल दहला देने वाली वारदात में 10 गिरफ्तार

See also  UPSC Result 2024: यूपीएससी रिजल्ट के बाद वायरल हुई इस टॉपर की फोटो, लोग पूछ रहे- मॉडल हो क्या?

मुर्गी फॉर्म में बंद करीब 1200 मुर्गियां जलकर खाक हो चुकी थीं। वहां रखा 15 बोरा दाना भी जलकर नष्ट हो चुका था। इन मुर्गियों और दाना के नष्ट होने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह की बात करें तो मुर्गी फॉर्म के संचालक बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि अब तक नहीं समझ आया है कि आखिर आग कैसे लगी। इस बात को जांचा जा रहा है कि आखिर आग कैसे लगी।

प्रशासन भी आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। पीड़ित किसान बैजनाथ ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। गर्मी के चलते आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखते हुए प्रशासन और दमकल विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बीएसएल ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों सहित 500 पर किया केस, हरवे हथियार से लैस होकर हिंसक प्रदर्शन करने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now