यौन शोषण के आरोप में NTPC के सीनियर मैनेजर गिरफ्तार, रांची की महिला ने दर्ज कराया था केस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2025

यौन शोषण के आरोप में NTPC के सीनियर मैनेजर गिरफ्तार, रांची की महिला ने दर्ज कराया था केस

रांचीः एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर प्रेम सिंह को रांची की चुटिया थाना पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रेम सिहं को पुलिस रांची लेकर आई और उसे जेल भेज दिया। कांके रोड़ की महिला ने प्रेम सिंह के खिलाफ शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

मानव तस्करी के शिकार झारखंड के 25 नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त, CM हेमन्त सोरेन का प्रयास ला रहा रंग
पीड़ित महिला ने बताया कि एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर प्रेम सिंह से उनकी मुलाकात 2021 में कांके रोड़ के एक मॉल में हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया और फोन पर बात शुरू हो गई। फोन पर बात करते करते दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद प्रेम ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो उन्होने शादी से पहले ऐसा करने से इंकार कर दिया। फिर प्रेम उसके साथ एक मंदिर में गया और पंडित जी के सामने मंगलसूत्र पहनाया और कह दिया कि अब दोनों शादीशुदी हो गये है। इसके बाद प्रेम उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। इसी बीच प्रेम हैदराबाद चला गया और वो भी उसके साथ हैदराबाद चली गई। वो प्रेम के साथ रहने का दवाब बनाती रही लेकिन उसने इंकार कर दिया।

See also  पुष्पा-2 के एक्टर अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थियेटर हादसा मामले में लोअर कोर्ट ने भेजा जेल, हाईकोर्ट ने दी जमानत

लोहरदगा में रजिस्ट्री ऑफिस में ACB की कार्रवाई, कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
महिला की शिकायत के बाद चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने प्रेम को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम हैदराबाद भेजी। इसके बाद टीम ने प्रेम को गिरफ्तार किया और रांची लेकर आ गई। आरोपी प्रेम ने कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। हमें पता नहीं कि महिला ने पुलिस को क्या क्या बात बताई है। गलत तरीके से फंसाने और पैसा ऐंठने के लिए मामला दर्ज कराई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now