रामगढ़ में उग्रवादियों का तांडव, उरीमारी न्यू बिरसा परियोजना में लगे JCB को किया आग के हवाले, फायरिंग में एक CCL कर्मी घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2025

रामगढ़ में उग्रवादियों का तांडव, उरीमारी न्यू बिरसा परियोजना में लगे JCB को किया आग के हवाले, फायरिंग में एक CCL कर्मी घायल

रामगढ़ः जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में लेवी के लिए उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है। हथियार से लैस उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और उसके बाद कोल डिपो में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। वहीं दो जेसीबी सहित तीन हाईवा में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे
उग्रवादियों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीसीएल कर्मी के पैर में जाकर लगी, घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जानकारी जब थाना प्रभारी रामकुमाराम को लगी तो वे पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आते थे उग्रवादी वहां से फरार हो गये। पूरे मामले में उरीमारी थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची जिला के हिंदेगीर छापर से 10 लोगों को हिरासत में लिया और पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

See also  शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने रूपी सोरेन को दिया पुरस्कार, कल्पना सोरेन भी रही मौजूद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now