मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल के बीच हुआ तलाक, खुद ही सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2025

मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल के बीच हुआ तलाक, खुद ही सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डेस्कः टेलीविजन की दुनिया की चर्चित एंकर चित्रा त्रिपाठी और पत्रकार अतुल अग्रवाल के वैवाहिक रिश्तों का अंत हो गया है। दोनों ने तलाक ले लिया है, इसकी जानकारी खुद चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

GmeTawybYAAYmt9

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे
चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का एक बेटा है जो पढ़ाई कर रहा है। चित्रा त्रिपाठी अभी एबीपी न्यूज से जुड़ी है वही अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया चित्रा ने तलाक को लेकर जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि 16 शानदार साल साथ बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं – पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह अंत नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएँ हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।

See also  जमशेदपुर में छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मणिपाल मेडिकल कॉलेज के 250 छात्र बैठे धरने पर

नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रगान का अपमान! लालू- तेजस्वी ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री के मानसिक स्थिति पर उठाये सवाल

चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के बीच तलाक की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now