बदले की आग में जल रहा था शख्स, डायन के शक में महिला की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 18, 2025

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

झारखंड के गुमला जिले में एक महिला की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई । घटना टाउन थाना क्षेत्र के सोसो फट्टी बगीचा टोली की है। यहां अंधविश्वास के जकड़े दरिंदे ने 50 वर्षीय मैनो देवी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खटवा नदी के किनारे बालू में दफन कर दिया। अधेड़ महिला शुक्रवार से लापता थी। बेटे भीम उरांव ने टाउन थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गंभीरता से मामला की छानबीन शुरू की।

जांच के क्रम में चप्पल और तौलिया मिला। इसी के आधार पर पुलिस ने अपने तफ्तीश को आगे बढ़ाया। पुलिस ने करमपाल लकड़ा नामक युवक को गिरफ्त में लिया और पूछताछ शुरू की। इस दौरान करमपाल ने अपना गुनाह कबूल किया और डायन-बिसाही के संदेह में महिला की हत्या की बात स्वीकारी।

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप सरना स्थल के पास से हटाने की मांग तेज, 22 मार्च को रांची बंद, 21 को मशाल जुलूस

See also  Mahakumbh 2025: यूट्यूबर के सवाल पर भड़के बाबा, बोले-चल उठ; चिमटे से मारकर भगाया

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खटवा नदी से महिला का दफनाया गया शव बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। साल 2019 में करमपाल की भाभी की मौत सांप के काटने से हो गई थी। परिजनों ने गांव की मैनो देवी पर डायन-बिसाही कर हत्या करने का आरोप लगाया था।

करमपाल भी मानता था कि डायन-बिसाही से ही उसके भाभी की जान गयी है। इस मामले में पहले भी सदर थाना में शिकायत की गयी थी। समझौता और सुलह भी कराया गया था। लेकिन करमपाल के मन में बदले की भावना सुलग रही थी। मौका मिलते ही करमपाल ने जघन्य वारदात को निर्दयता के साथ अंजाम दे दिया।

पुलिस ने महिला के हत्यारे करमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि हत्या के पीछे की अन्य वजहों को खंगाला जा रहा है। जिले में ज्यादातर हत्या जमीन विवाद, अंधविश्वास व नशे की लत के कारणों से होती है। इस पर नियंत्रण को लेकर पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर संजीदगी बेहद जरूरी है।

See also  महावीरी झंडा जुलूस पर पत्थरबाजी में इसरार हुसैन सहित 6 गिरफ्तार, छत से हुआ था हमला

रघुवर दास के बाद बाबूलाल मरांडी पहुंचे गिरिडीह, कहा-मुसलमान को गुंडागर्दी करने की हिम्मत नहीं होती! घोड़थंबा ओपी प्रभारी ने उकसावा देने का किया काम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now