Dhanbad में आउटसोर्सिंग कंपनी के हैवी ब्लास्टिंग से एक व्यक्ति की मौत, जयराम महतो BCCL कार्यालय के सामने धरने पर बैठे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 15, 2025

Dhanbad में आउटसोर्सिंग कंपनी के हैवी ब्लास्टिंग से एक व्यक्ति की मौत, जयराम महतो BCCL कार्यालय के सामने धरने पर बैठे

धनबादः बीसीसीएल के आउटसोर्सिंग कंपनी के हैवी ब्लास्टिंग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस ब्लास्टिंग से कई घरों के दीवारों में दरारें भी आ गई। एक व्यक्ति की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ डुमरी विधायक जयराम महतो बीसीसीएल दफ्तर के बाहर मृतक के आश्रितों को मुआवजा और आउटसोर्सिंग की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठ गये।

अमन साहू के एनकाउंटर से बौखलाया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, कहा-सबका हिसाब जल्द होगा
डुमरी विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उड़कर लालू बाउरी के सिर पर लगा और उनकी मौत हो गई. होली के दिन पूरा परिवार शव के साथ धरने पर बैठा है। एक तरफ लोग होली की खुशियों में डूबे हैं. वहीं दूसरी तरफ एक परिवार शोक में डूबा हुआ प्रदर्शन कर रहा है। देश के अधिकारियों की संवेदनशीलता धीरे-धीरे खत्म हो रही है। जो जान चली गई है उसे वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन नियमानुसार जो करना चाहिए था वो किया जाना चाहिए था।जयराम महतो ने कहा कि BCCL प्रबंधन लोगों की जान की कीमत सब्जी की तरह लगा रहा है, एक लाख रुपए मुआवजा किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं है।

See also  अब बुजुर्गों को नहीं देना होगा इनकम टैक्स, केंद्र सरकार का ऐलान की जानें सच्चाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now