संपत्ति विवाद में मासूम के साथ बर्बरता, चाची ने बच्चे के मुंह में डाला ब्लेड का टुकड़ा

संपत्ति विवाद में मासूम के साथ बर्बरता, चाची ने बच्चे के मुंह में डाला ब्लेड का टुकड़ा

गिरिडीहः धनवार प्रखंड के दशरीडीह गांव में बच्चे के साथ बर्बरता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चाची ने अपने भतीजा के साथ क्रूरता की सारे हदें पार कर दी। महिला पर उसके देवर ने अपने बेटे के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डालने का आरोप लगाया है। मासूम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उसे रांची रेफर कर दिया गया।

होली के दौरान गिरिडीह में हिंसा, भीड़ ने दर्जनभर दुकान और वाहन फूंके
राहुल कुमार सोनी नाम के शख्स ने अपनी भाभी रेशमी देवी पर आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद में उसने साजिश के तहत बेटे शिवांश के मुंह में ब्लेड का टुकड़ा डाल दिया। ब्लेड निगलने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और लगातार उल्टियां होने लगी। घर वालों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पहले तलैया और फिर रांची लेकर चले गये। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद बच्चे की हालत स्थिर हो गई है।

होली के दिन हुए दो पक्षों का झगड़ा सुलझाने गए ASI का मर्डर, बिहार में पिछले दो दिनों में दो पुलिसकर्मी की हत्या
राहुल कुमार सोनी ने थाने में दिये गये आवेदन में बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, इसी बीच रेशमा देवी बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद रेशमा देवी और उनका पति भीखो सोनार फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now