अमन साहू की एनकाउंटर पर बंटी बीजेपी, बाबूलाल ने दी शाबाशी तो चंपाई सोरेन ने कर दी सीबीआई जांच की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2025

aman sahu and bjp

रांचीः अमन साहू के एनकाउंटर पर बीजेपी नेताओं के अलग-अलग बयान आ रहे हैं । एक तरफ जहां बाबूलाल मरांडी ने अमन साहू जैसे अपराधियों के लिए ऐसे ही हश्र की बात कह रहे हैं वहीं चंपाई सोरेन ने एनकाउंटर पर ही सवाल उठा दिए हैं। चंपाई सोरेन ने विधानसभा में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हु एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए । 

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि जब अमन साहू को झारखंड लेकर आया जा रहा था तब उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी झारखंड पुलिस की थी ऐसे में एनकाउंटर कैसे हो गया । उन्होंने आरोप लगाया कि अमन साहू झारखंड सरकार के कई राज खोल सकता था इसलिए उसे मार दिया गया । चंपाई सोरेन ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर दी है ।

अमन साहू एनकाउंटरः बाबूलाल मरांडी ने की तारीफ, विधायकों ने कहा आतंक का अंत

See also  बीआईटी क्रीड़ा उत्सव में मधुकर बने चैंपियन, 72 छात्रों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now