Akshara Singh के स्टेज शो में भीड़ बेकाबूः BJP नेता की शादी के सालगिरह पर जमकर कुर्सियां तोड़ी गई, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

औरंगाबादः बीजेपी के पूर्व विधानपार्षद राजन सिंह और पूर्व प्रमुख ममता सिंह के 25 वीं शादी सालगिरह के मौके पर जमकर बवाल हुआ। गेट स्कूल मैदान में शुक्रवार की रात अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान लोग बेकाबू हो गये। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। इस दौरान दर्शकों ने कई कुर्सियां भी तोड़ डाली। इस दौरान कार्यक्रम करीब आधे घंटे तक बाधित रहा।

Akshara Singh Show 2
राजन सिंह की शादी के 25वीं सालगिरह पर भोजपुरी कलाकारों ने जमकर जलवा बिखेरा। शुक्रवार रात अनुपमा यादव की प्रस्तुति के बाद मंच पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जैसे ही मंच पर पहुंची उसको देखने और सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग मंच पर पहुंच गये। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने की पुलिस कोशिश करते हुए लाठियां भी चटकाई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए।

Akshara Singh Show 3
इसके बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई और पुलिस से उलझ गई। स्थिति को बेकाबू होता देख अक्षरा सिंह मंच से उतरकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद पूर्व MLC राजन सिंह एवं उनके समर्थकों के द्वारा दर्शकों से आग्रह कर मामला को शांत करावाया। इसके बाद अनुपमा यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मंच से करीब 20 फीट की दूरी पर दर्शक दीर्घा बनाई गई थी परंतु अक्षरा सिंह पहुंची तो दर्शक मंच के नजदीक पहुंच गए और पुलिस को लाठी का प्रयोग करना पड़ा।

See also  पिता की कार से कुचलकर तीन साल के बेटे की मौत, मां ने हत्या का लगाया आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now