- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल

बिहार में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी घायल

पटनाः सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। पुलिस को जानकारी मिली की आदिवासी इलाके में बड़े पैमाने पर देसी शराब का अवैध निर्माण हो रहा है। ऐसे में जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची शराब के अवैध निर्माण में लगे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

बिहार की दो पत्नियों ने पति का कर लिया बंटवारा, सप्ताह के सात दिनों का ऐसे हुआ फार्मूला तय
लोगों के विरोध के बीच आदिवासी महिलाओं का एक झुंड वहां इकट्ठा हो गया और मौजूद पुलिस कर्मियों पर ईट-पत्थरों और लाठियों से हमला शुरू कर दिया। लोगों के हमले में प्रतापगंज थाना प्रभारी समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के दौरान तस्करों ने पुलिस वाहन और दो मोटरसाइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब भी जब्त किया है. हालांकि, हमले के कारण पुलिस को भागना पड़ा। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को प्रतापगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

See also  कांग्रेस झारखंड में 25 से 30 सीट हासिल करेगी तो JMM के साथ रोटेशन पर होगा मुख्यमंत्री- गुलाम अहमद मीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now