बीयर की कैन पर महात्मा गांधी की तस्वीर और हस्ताक्षर, रुसी कंपनी Rewort ने राष्ट्रपिता का अपमान

mahatma Gnadhi Beer

Russian Beer Company Rewort महात्मा गांधी के नाम और चित्र के साथ अपनी बीयर बेच रही है। जैसे ही इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, रूस में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने इस पर नाराजगी जताई और इसे महात्मा गांधी का अपमान करार दिया। वायरल वीडियो में महात्मा गांधी की तस्वीर वाला बीयर कैन दिखाई दे रहा है।

महात्मा गांधी की छवि वाले बीयर कैन्स बेच रही है Russian Beer Company Rewort

Russian Beer Company Rewort ने बाजार में महात्मा गांधी की छवि और उनके हस्ताक्षर वाले हेज़ी आईपीए (Hazy IPA) बीयर कैन्स उतारे हैं। सभी जानते हैं कि गांधीजी किसी भी प्रकार के नशे के खिलाफ थे और जीवनभर उन्होंने शराब से परहेज़ करने की वकालत की। ऐसे में जैसे ही इन कैन्स का वीडियो ऑनलाइन सामने आया, भारतीय मूल के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों का मानना है कि इस तरह की पैकेजिंग जल्द ही प्रतिबंधित कर दी जाएगी।

See also  हेमंत सोरेन ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर JMM-जय भारत पार्टी के साथ तीसरा मोर्चा बनाया, 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी

विदेशी कंपनियों द्वारा पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएँ

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान पहले भी कई बार विदेशी कंपनियों द्वारा किया गया है। 2018 में, FIFA विश्व कप के दौरान रूस के निज़नी नोवगोरोड में फुटबॉल प्रेमियों ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर बनाए गए ड्रिंक को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। इस कंपनी के बीयर कैन्स पर मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला, और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नाम भी छापे जा चुके हैं।

करीब एक दशक पहले, एक अमेरिकी कंपनी ने बीयर की बोतलों और डिब्बों पर महात्मा गांधी की छवि का उपयोग करने को लेकर हैदराबाद कोर्ट में दायर एक शिकायत के बाद माफी मांगी थी। 2019 में, एक चेक कंपनी ने आलोचनाओं के बाद गांधी थीम वाली इंडिया पेल एले (India Pale Ale) की रीब्रांडिंग की थी।

अंग्रेजी अखबार द संडे गार्डियन  के मुताबिक एडवोकेट अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर भारतीय सरकार से हस्तक्षेप करने और रूस से उस बीयर ब्रांड पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है, जिसमें महात्मा गांधी की छवि दिखाई गई है। रूसी ब्रूअरी Rewort द्वारा बनाई गई “Mahatma G” बीयर को लेकर नाराजगी बढ़ रही है, जिसे जग्गा ने “चौंकाने वाला और अस्वीकार्य” करार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपिता की छवि का किसी मादक पेय पर उपयोग करना भारत के मूल्यों और एक अरब से अधिक भारतीयों की भावनाओं का गंभीर अपमान है।

See also  एकनाथ शिंदे के हाथ तीर-कमान, उद्धव ठाकरे पर निशाना; दशहरा रैली को लेकर शिवसेना के दोनों गुटों में छिड़ा संग्राम

अपने पत्र में, जग्गा ने इस विडंबना की ओर इशारा किया कि भारत में जिस तरह गांधीजी का सम्मान किया जाता है, उसकी तुलना में विदेशों में उनकी विरासत का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा है। उन्होंने लिखा, “यह विडंबना है कि हम महात्मा गांधी की तस्वीर अपनी मुद्रा पर छापते हैं और उनके जन्मदिन पर ड्राई डे रखते हैं, जबकि रूस में उनके नाम और छवि का उपयोग बीयर को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।”

उन्होंने मंत्री से इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि रूस समझे कि गांधीजी की विरासत को इस तरह व्यावसायिक रूप से उपयोग नहीं किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा, “गांधीजी कोई शराब ब्रांड नहीं, बल्कि इतिहास के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक हैं। यह भारत की नैतिक और सांस्कृतिक विरासत का अपमान है।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now