नाम है ‘परी’ और काम है रेल यात्रियों की मदद करना, देश में पहली बार पटना जंक्शन पर रोबोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 5, 2025

pari-image

पटना जंक्शन पर देश में पहली बार यात्रियों की सहायता के लिए रोबोट लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां दानापुर रेल मंडल प्रशासन की ओर से लगभग पूरी है। जल्द ही ट्रायल के तौर पर पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर इसे लगाया जाएगा। जंक्शन पर लगने वाला रोबोट महिला की शक्ल में होगी। इसे परी (पैसेंजर असिस्टेंट रेलवे इंक्वायरी) नाम दिया गया है।

इस रोबोट से विशेष कर असाक्षर यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा पूछताछ काउंटर के विकल्प के तौर पर भी रोबोट काम करेगा। जानकारी के अनुसार रोबोट पटना पहुंच गया है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। ट्रायल सफल होता है तो पूर्व मध्य रेल और दानापुर मंडल के वरीय पदाधिकारीयों की मौजूदगी में शुभारंभ कर यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली; दोनों की मौत

पटना जंक्शन पर प्रतिदिन लगभग तीन लाख यात्री ट्रेनों से आवागमन करते हैं। इनमें से लगभग आधे यात्री मोबाइल के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी ले लेते हैं। लेकिन हजारों ऐसे यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं, जिन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों की जानकारी नहीं हो पाती है। ऐसे में लोग पूछताछ केंद्र या जंक्शन पर खड़े रेलवे के कर्मियों से जानकारी लेने का प्रयास करते हैं।

See also  बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के रिश्तेदार पर राजस्व कर्मचारी को जूते से पीटने का आरोप, FIR दर्ज

लेकिन जंक्शन पर परी नामक रोबोट लगने के बाद विशेष कर असाक्षर यात्री परी के पास जाएंगे और मार्ग या गाड़ी नंबर बताते हुए सवाल करेंगे तो परी द्वारा बताया जाएगा की ट्रेन का निर्धारित समय पटना जंक्शन पहुंचने का कितना था, कितने की देरी से चल रही है और कितने बजे आने वाली है। इससे जहां पूछताछ काउंटर पर भीड़ में कमी आएगी, वहीं यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी मिलेगी।

आतिशी का पीए 5 लाख रुपए बांटते हुए पकड़ा गया, BJP का वीडियो संग बड़ा दावा

रेलवे की योजना है कि दानापुर मंडल के सभी भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर रोबोट की सुविधा हो। इसके लिए निजी कंपनियों को भी मौका मिलेगा। जिन कंपनियों के द्वारा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोबोट लगाया जाएगा, उन कंपनियों को संबंधित स्टेशन पर मुफ्त में प्रचार करने की सुविधा दी जाएगी।

ऐसे भी आमतौर पर विभिन्न स्टेशनों पर कई निजी कंपनियों के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाता है। इसमें रेलवे के नियमों और शर्तों का पालन करना होता है। इस तरह का विचार रेलवे के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मुहर लगेगी।

See also  BPSC पर बिहार बंद, सड़क पर उतरेंगे छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता; पप्पू यादव का समर्थन

चीन के शिआन रेलवे स्टेशन पर शियाओटी नामक एक रोबोट तैनात किया है जो रेलवे सिस्टम से जुड़ा है। यह यात्रियों को स्टेशन के भीतर यात्रियों को उनके स्थान तक पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही उन्हें जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराता है।

BDO-CO हो जाएं सावधान, ज़मीन दलालों के साथ इन पर भी होगी सख्त कार्रवाई; धनबाद में हेमंत ने कर दिया एलान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now