हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर और केशव कमलेश महतो, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2025

रांचीःमुख्यमंत्री   हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी  गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी  बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर राज्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों / मुद्दों पर विचार- विमर्श हुआ। इसके साथ राज्य में संचालित विकास एवं जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता  रियाज़ अहमद भी मौजूद थे।

 

See also  महिला Uber ड्राइवर ने तानी थी सवारी पर पिस्टल... पुलिस ने इस तरह धर दबोचा...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now