संगठनात्मक चुनावों में जुटी झारखंड बीजेपी, संबित पात्रा ने हार से निराश नेताओं में जोश भरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 30, 2025

sambit patra

रांची: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संगठन महापर्व के तहत आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर प्रदेश एवं जिला टोली की कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की, जबकि राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी एवं प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, विधायक सीपी सिंह सहित संगठन चुनाव के लिए गठित प्रदेश एवं जिला की टोली उपस्थित रही।

संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का सांगठनिक सदस्यता अभियान और चुनाव एक महापर्व है, जिसे उत्सव की तरह मनाना है। उन्होंने ऑनलाइन सदस्यता अभियान की सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि “मजबूत भाजपा ही मजबूत झारखंड का निर्माण कर सकती है।”

WhatsApp Image 2025 01 30 at 15.51.38

राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी सांसद संबित पात्रा ने भाजपा की लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि झारखंड भाजपा की मजबूत आधारभूमि है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

See also  झारखंड बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक, पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा तय करेंगे उम्मीदवारों के नाम

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के लिए संगठन नहीं बनाती, बल्कि इसका उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने गांव-गांव, बूथ-बूथ तक सक्रिय कार्यकर्ता खड़े करने पर बल दिया।

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला व मंडल स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन की घोषणा की। 1 से 3 फरवरी को जिला स्तर पर कार्यशालाएँ 4 से 6 फरवरी को मंडल स्तर पर कार्यशालाएँ आयोजित की गई हैं ।

चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

प्रदेश भर में चुनाव प्रक्रिया के लिए विभिन्न जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए, जिनमें केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, समीर उरांव, सुदर्शन भगत, समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now