Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | Republic Day: दिल्ली में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, सीमाएं सील; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

Republic Day: दिल्ली में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, सीमाएं सील; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

livedainik
January 26, 2025 8:57 AM
By
livedainik
1 year ago
Share
republicday
SHARE

गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने रक्षा मंत्रालय व अर्द्ध सैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। हर संभावित खतरे से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से तैयार है। राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई हैं।

Contents
  • अलर्ट पर केंद्रीय एजेंसियां
  • दिल्ली की सीमाएं सील
  • ऊंची इमारतों पर कमांडो तैनात
  • यमुना नदी पर भी रखी जा रही नजर
  • दिल्ली पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात
  • 18 जनवरी से 15 फरवरी तक इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

अलर्ट पर केंद्रीय एजेंसियां

सेना व पुलिस ने राजधानी को अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल, एनएसजी व एसपीजी के अलावा सभी केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं।

समारोह स्थल और उसके आसपास के इलाके में चेहरे की पहचान प्रणाली (फेस रिकग्निशन) व वाहनों के नंबर प्लेट रीड (एनपीआर) करने वाले कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे संदिग्धों की पहचान के अलावा वाहनों के नंबर प्लेट को आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

See also  झारखंड में विधायकों ने शुरू किया खेला, हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह पाने के लिए पहुंच गए दिल्ली

दिल्ली की सीमाएं सील

दिल्ली की सभी सीमाएं शनिवार रात 10 बजे के बाद सील कर दी गई। सघन तलाशी लेने के बाद केवल उन्हीं को वाहनों के साथ दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी गई, जिन्हें दिल्ली आना बहुत जरूरी समझा गया। सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैं।

ऊंची इमारतों पर कमांडो तैनात

पुलिस अधिकारी का कहना है कि जमीन से आसमान तक सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है। परेड रूटों पर और लाल किला के आस पास की सभी ऊंची इमारतों पर एंटी एयर क्राफ्ट गनों से लैस कमांडो तैनात किए गए हैं जो तेज क्षमता वाले दूरबीन से लोगों पर नजर रख रहे हैं।

पिछले साल दिल्ली में हुए दो बम धमाके में सफेद रंग के पाउडर का इस्तेमाल किया गया जिसे देखते हुए इस बार परेड रूटों, पार्किंग व अन्य किसी भी जगह पर सफेद रंग के पाउडर से सीमांकन करने के लिए इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। उसकी जगह दूसरे किसी रंग के पाउडर अथवा पेंट का इस्तेमाल करने को कहा गया है।

See also  खूंटी में शादी समारोह से लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी भी नाबालिग

यमुना नदी पर भी रखी जा रही नजर

एडिशनल डीसीपी मध्य जिला हुक्मा राम का कहना है कि यमुना खादर के इलाके में ट्रैक्टर व घोड़े से पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं। यमुना नदी में भी नावों व मोटर वोटों से पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। पुलिस आयुक्त संजय आरोड़ा के निर्देश पर सभी आला अधिकारी रात भर अपने-अपने इलाके में गश्त करते रहें।

नई दिल्ली, मध्य व उत्तरी जिले को खासतौर पर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा पूरी दिल्ली के सभी संवेदनशील जगहों प्रमुख बाजारों, रेलवे व मेट्रो स्टेशनों तथा धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कर्तव्यपथ से लेकर लालकिला वाले क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात

समारोह स्थल सहित राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट के अलावा लाल किला तक अलग-अलग सुरक्षा घेरा भी बनाया गया है। गाड़ियों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। स्वाट दस्ता को हर तरह की परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए कई महत्वपूर्ण जगहों पर मुस्तैद कर दिया गया है।

See also  नेमरा गांव में गुरू जी को दी जाएगी अंतिम विदाई, दिशोम गुरू का ठेकानाला में होगा अंतिम संस्कार

पूरी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मी व अर्द्ध सैनिक बल सड़कों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। 22 हजार सुरक्षाकर्मी केवल नई दिल्ली जिले में सुरक्षा बंदोबस्त में लगाए गए हैं।

18 जनवरी से 15 फरवरी तक इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 18 जनवरी से 15 फरवरी तक ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस), दूर से चलने वाले विमान, गर्म हवा के गुब्बारे आदि की उड़ान पर रोक लगाई हुई है।

पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से पायलटेड एयरक्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे या एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग आदि जैसे हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर 18 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रतिबंध रहेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article hathi गुस्साए हाथी ने बोकारो में महिला को कुचलकर मार डाला; 2 घायल
Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, कहा- 28 हजार से ज्यादा नियुक्तियां अंतिम चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, कहा- 28 हजार से ज्यादा नियुक्तियां अंतिम चरण में
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

3 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

8 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

8 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

8 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?