झारखंड के विधायकों का बंगला बन कर तैयार! जानिए कब कराएंगे हेमंत सोरेन गृह प्रवेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 22, 2025

JharkHAND MLA Bungalow

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज निर्माणाधीन विधायक आवासीय परिसर, जगन्नाथपुर, रांची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विधायको के लिए बन रहे आवास, हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, प्ले ग्राउंड, बिजली, पानी और सड़क, व्हीकल पार्किंग सिवरेज- ड्रेनेज सिस्टम समेत अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और कई निर्देश दिए।

JharkHAND MLA Bungalow

जून तक विधायकों को आवास होंगे अलॉट

ख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द इसके हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर विधायकों को ये आवास अलॉट किया जा सके। इस दौरान निर्माण कार्य कर रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस वर्ष जून माह तक सभी निर्माण कार्य पूरा हो जाने की बात कही।

JharkHAND MLA Bungalow

एक ही जगह सभी विधायकों का आवास

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासीय परिसर में बड़े पैमाने पर प्लांटेशन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभी विधायकों के लिए आवासीय व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है। राजधानी रांची के अलग-अलग क्षेत्र में उन्हें रहने के लिए आवास उपलब्ध कराया गया है। लेकिन, विधायक आवासीय परिसर के निर्माण होने से सभी विधायकों को एक ही कैंपस में रहने के लिए एक बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाओं से युक्त आवास मिलेगा।

See also  फाइव स्टार होटल जैसा बेड-बाथरूम, हाईटेक वैनिटी वैन; प्रशांत किशोर के अनशन में हो रही चर्चा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now